मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित लाड़ली बहना योजना राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने की एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को मासिक वित्तीय सहायता दी जाती है जिससे वे अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें।
लाड़ली बहना योजना की 20वीं किस्त का इंतजार
अब तक इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को 19 किस्तों का लाभ मिल चुका है। महिलाएं अब 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं जो जनवरी 2025 में जारी होने की संभावना है। हालांकि, राज्य सरकार ने अभी तक 20वीं किस्त की सटीक तिथि की आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन अनुमान है कि यह किस्त 10 जनवरी 2025 तक महिलाओं के बैंक खातों में स्थानांतरित की जा सकती है।
मासिक सहायता राशि में संभावित वृद्धि
शुरुआत में लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को प्रति माह ₹1,000 की सहायता राशि प्रदान की जाती थी जिसे बाद में बढ़ाकर ₹1,250 कर दिया गया। अब, राज्य सरकार इस राशि को बढ़ाकर ₹1,500 प्रति माह करने पर विचार कर रही है जिससे महिलाओं को और अधिक आर्थिक सहायता मिल सके। हालांकि इस वृद्धि के संबंध में आधिकारिक घोषणा अभी प्रतीक्षित है।
लाड़ली बहना योजना के लाभ और उद्देश्य
लाड़ली बहना योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनकी जीवन गुणवत्ता में सुधार करना है। इस योजना के माध्यम से प्राप्त राशि से महिलाएं अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति बच्चों की शिक्षा स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ और अन्य आवश्यक खर्चों को पूरा कर सकती हैं।
लाड़ली बहना योजना पात्रता मानदंड
- महिला मध्य प्रदेश की मूल निवासी होनी चाहिए।
- आयु 21 से 60 वर्ष होनी चाहिए।
- परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए और न ही सरकारी पद पर कार्यरत होना चाहिए।
- परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख चाहिए।
- महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से जुड़ा होना चाहिए ताकि धनराशि सीधे खाते में जमा की जा सके।
लाड़ली बहना योजना किस्त की स्थिति कैसे जांचें?
- योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर आवेदन भुगतान की स्थिति लिंक पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण नंबर या समग्र आईडी दर्ज करें।
- जानकारी को सत्यापित करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपकी किस्त की स्थिति स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।