भारत सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए ‘फ्री सिलाई मशीन योजना 2025’ शुरू की गई है। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को मुफ्त में सिलाई मशीन प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है।
योजना का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है। सिलाई मशीन प्रदान कर उन्हें घर बैठे आय अर्जित करने का अवसर दिया जाता है परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकती हैं।
पात्रता मानदंड
- आवेदिका भारतीय नागरिक होनी चाहिए।
- आयु 20 से 40 वर्ष होनी चाहिए।
- आय ₹1,20,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- आवेदिका के पास आधार कार्ड और बैंक खाता होना अनिवार्य है।
- विधवा, दिव्यांग, अनुसूचित जाति/जनजाति या अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
आवश्यक दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र (जन्म प्रमाण पत्र )
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक खाता विवरण
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- विधवा प्रमाण पत्र या दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता
इस योजना के अंतर्गत चयनित महिलाओं को एक माह का सिलाई प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद, उन्हें ₹15,000 की वित्तीय सहायता दी जाएगी, जिससे वे सिलाई मशीन खरीद सकें अपना व्यवसाय शुरू कर सकें।
योजना का लाभ
- स्वरोजगार के अवसर
- आर्थिक आत्मनिर्भरता
- घर बैठे आय अर्जन
- सामाजिक सशक्तिकरण
आवेदन प्रक्रिया
फ्री सिलाई मशीन योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया सरल और ऑनलाइन है:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- ‘फ्री सिलाई मशीन योजना’ लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए रसीद डाउनलोड करें।