दिल्ली सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘महिला सम्मान योजना’ की शुरुआत की है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1,000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे वे अपने परिवार की आवश्यकताओं को पूरा कर सकें और जीवन स्तर में सुधार ला सकें।
महिला सम्मान योजना का उद्देश्य
महिला सम्मान योजना का मुख्य उद्देश्य दिल्ली की गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपने परिवार की भलाई सुनिश्चित कर सकें। इस पहल से महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार की उम्मीद है।
महिला सम्मान योजना पात्रता मानदंड
- आवेदिका दिल्ली की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- महिला की आयु 18 वर्ष अधिक होनी चाहिए।
- परिवार की वार्षिक आय ₹3,00,000 कम होनी चाहिए।
महिला सम्मान योजना आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- दिल्ली का निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- आयु प्रमाण पत्र
महिला सम्मान योजना आवेदन प्रक्रिया
- दिल्ली सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और महिला सम्मान योजना के लिए आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
- फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें, जैसे नाम, पता, आयु, आय विवरण आदि।
- दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां फॉर्म के साथ संलग्न करें।
- भरे हुए फॉर्म और दस्तावेजों को अपने निकटतम महिला कल्याण विभाग कार्यालय में जमा करें।
- संबंधित अधिकारी आपके आवेदन और दस्तावेजों की जांच करेंगे। सत्यापन के बाद, आपको योजना का लाभ मिलना शुरू होगा।
महत्वपूर्ण बिंदु
- आवेदन करते समय सभी जानकारी सही और सटीक भरें, ताकि भविष्य में किसी भी समस्या से बचा जा सके।
- आवेदन की स्थिति जानने के लिए आप दिल्ली सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर सकती हैं।
- योजना से संबंधित किसी भी सहायता के लिए आप अपने नजदीकी महिला कल्याण विभाग कार्यालय से संपर्क कर सकती हैं।